सोमवार, 18 मार्च 2013

फेसबुक



फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल वेबसाईट है । हावर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र समूह द्वारा शुरू की गई इस साइट की आज सारी दुनिया दीवानी है । मार्क जकरबर्ग इसके संस्थापक सीईओ है । फेसबुक फिलहाल 70 भाषाओं में है, और करीब एक अरब एक्टिव यूजर्स है ।

फेसबुक

फेसबुक की शुरुआत 4 फरवरी 2004 को हुई थी । मार्क जकरबर्ग ने कॉलेज के दोस्तों एडुआर्डो सवेरिन, डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ और क्रिस हग्स के साथ मिलकर इसे शुरू किया था । सभी हावर्ड यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे । यह साइट पहले सिर्फ हावर्ड यूनिवर्सिटी के लिए बनाई गई थी । छात्रों का समूह बढ़ा, दूसरे विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए, और कारवां बढ़ता गया । तब इसका नाम तब 'द फेसबुक डॉट कॉम' था । 4 फरवरी 2008 को इसका नाम फेसबुक हो गया । इसके आधे यूजर मोबाइल से फेसबुक का इस्तेमाल करते है ।

फेसबुक ने 2012 में 16 अरब डॉलर का अपना टेक आईपीओ लॉन्च किया था । यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ था । एक शेयर की कीमत 2025 रूपए थी ।

टाइम लाइन -

 फरवरी 2004    - जकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से फेसबुक की शुरुआत की ।

 सितम्बर 2005  - फेसबुक ने हाईस्कूल में अपने यूजर बढाएं ।

 मई 2006          - फेसबुक ने वर्क नेटवर्क शुरू किया ।

 मई 2007          - फेसबुक ने फोटो शेयर फीचर शुरू किया ।

अप्रेल 2008        - फेसबुक ने प्रोफाइल पर चैट शुरू की ।

 फरवरी 2009     - फेसबुक ने लाइक का फीचर शुरू किया ।

अगस्त 2010      - फेसबुक ने लोकेसन फीचर शुरू किया

v सितंबर 2011      - फेसबुक ने ग्राफ सर्च का फीचर शुरू किया ।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें