सोमवार, 11 मार्च 2013

यूट्यूब

यूट्यूब दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग वेबसाईट है । इसका उपयोग हर उम्र, हर वर्ग के लोग करते है । इसने दुनिया का चेहरा बदल दिया है । इस वेबसाईट ने सरहदों को बेमानी बनाया, नए लोग और नई चीजें खोजने का जरिया दिया, सच को अहमियत देकर बदलाव की नींव रखी और शिक्षा-मनोरंजन के क्षेत्र में अहम् भूमिका अदा की है । 


यूट्यूब

यूट्यूब की शुरुआत फरवरी 2005 में पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारी चैड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने की थी । इस पर अप्रेल, 2005 में 'मी ऐट द जू' नामक पहला वीडियो अपलोड हुआ था । फिर अक्टूबर, 2006 में इसे गूगल ने 1.65 अरब डॉलर में खरीद लिया । इसके बाद तो इसे मानो सफलता के पंख ही लग गए । आज इस पर 72 घंटो के वीडियो हर घंटे अपलोड होते है, और हर रोज तकरीबन 4 अरब (यानी 46,296 प्रति सेकण्ड) वीडियो देखे जाते है । इसकी 22 फीसदी ट्रैफिक अमेरिका से और शेष 78 फीसदी ट्रैफिक बाकी दुनिया से जिसमें भारत की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है । 

दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गए पांच यूट्यूब वीडियो (2012)-

  1. गंगनम स्टाइल-साईं 
  2. वॉल ऑफ़ द अर्थ 
  3. कोनी 2012
  4. कॉल मी मेबी 
  5. एपिक रैप बैटल्स 
भारत में सबसे ज्यादा देखे गए पांच यूट्यूब वीडियो (2012)-

  1. ब्राउन रंग यो यो हनी सिंह 
  2. गंगनम स्टाइल-साईं 
  3. माशाल्लाह-एक था टाइगर 
  4. हाई हील्स ओफ़िशयल वीडियो 
  5. तुम्ही हो बन्धु- कॉकटेल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें